सीधी

सीधी में मासिक क्राइम मीटिंग: एसपी संतोष कोरी ने दिए सख्त निर्देश, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई और त्योहारों की सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले की मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था, लंबित प्रकरणों, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की समीक्षा करते हुए सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अपराधों के निराकरण में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।

बैठक में महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान, लंबित चालानों के शीघ्र निराकरण और डिजिटल पोर्टलों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। एसपी ने कहा कि गुमशुदा एवं अपहृत बच्चों की जल्द से जल्द बरामदगी सुनिश्चित की जाए और महिला संबंधी गंभीर अपराधों की विवेचना निर्धारित मानकों के अनुरूप की जाए।

इसके साथ ही साइबर अपराधों में पीड़ितों को तत्काल राहत देने, रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने, संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों पर वैधानिक कार्रवाई करने तथा आगामी त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए।

बैठक में अवैध शराब, नशीले पदार्थ, जुआ-सट्टा, चोरी और अन्य संगठित अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने, सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण तथा प्रिवेंटिव कार्रवाई बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, डीएसपी मुख्यालय अमन मिश्रा, एसडीओपी कुसमी संतोष तिवारी सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सीधी पुलिस ने दोहराया कि अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा और आमजन को सुरक्षित एवं भरोसेमंद पुलिसिंग उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button