सीधी

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए कलेक्टर, 12 विभागों के अधिकारियों को थमाया कारण बताओ नोटिस

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर विकास मिश्रा ने अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर 12 विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब तलब किया है।

जारी नोटिस जनजातीय कार्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल, लोक निर्माण विभाग, लीड बैंक (वित्त विभाग), वाणिज्यिक कर विभाग, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारियों को जारी किए गए हैं।

नोटिस में उल्लेख किया गया है कि संबंधित विभागों द्वारा सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण में गंभीर लापरवाही बरती गई है। साथ ही निर्धारित समय-सीमा का पालन नहीं किया गया और शिकायतों के समाधान में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तीन दिवस के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करने तथा लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब या शिकायतों का निराकरण नहीं होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन की शिकायतों के समयबद्ध और प्रभावी निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button