सीधी

भुइमाड़ थाना का वार्षिक निरीक्षण, एसडीओपी कुसमी ने अभिलेखों व शस्त्रागार का किया परीक्षण

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के मार्गदर्शन में एसडीओपी कुसमी संतोष कुमार तिवारी ने 27 जून 2026 को थाना भुइमाड़ का वार्षिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान 1 जून 2025 से 31 मई 2026 तक की अवधि के महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं रजिस्टरों की विस्तृत जांच की गई। इसमें मर्ग, अपराध, अन्य अपराध, समन एवं गिरफ्तारी रजिस्टर, स्थायी वारंट, ड्यूटी रजिस्टर, शस्त्र रजिस्टर, चरित्र सत्यापन, फर्द चालान सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण कर उनके संधारण एवं अद्यतन स्थिति का अवलोकन किया गया।

इसके बाद थाना मालखाना एवं शस्त्रागार का निरीक्षण कर सभी शस्त्र एवं एम्यूनेशन का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच के दौरान सभी शस्त्र एवं गोला-बारूद शस्त्र रजिस्टर के अनुरूप सुरक्षित एवं सही पाए गए।

एसडीओपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा पुलिस कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए थाना स्तर पर कार्यों की गुणवत्ता, अनुशासन एवं कार्यकुशलता को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button