सीधी

जनगणना कार्य का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, घर-घर पहुंचकर जांचे आंकड़े; डेटा की शुद्धता पर दिया जोर

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जनगणना-2027 के कार्य को त्रुटिरहित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर विकास मिश्रा ने शुक्रवार सुबह नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घर-घर पहुंचकर जनगणना कार्य की प्रगति का जायजा लिया और दर्ज किए जा रहे आंकड़ों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रगणकों, पर्यवेक्षकों और चार्ज अधिकारियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने विशेष रूप से तालाबंद मकानों की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि ऐसे परिवारों से पुनः संपर्क कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत सही जानकारी दर्ज की जाए, ताकि कोई भी परिवार जनगणना से वंचित न रह जाए।

 

कलेक्टर विकास मिश्रा ने मौके पर कुछ घरों में दर्ज आंकड़ों का सत्यापन भी कराया। उन्होंने प्रगणकों द्वारा एकत्रित जानकारी का मिलान कर सटीकता की जांच की तथा आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आधार पर भविष्य की विकास योजनाएं, संसाधनों का वितरण और विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियां तैयार की जाती हैं। ऐसे में इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

उन्होंने प्रगणकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक परिवार की जानकारी पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ दर्ज की जाए। आंकड़ों की पारदर्शिता, गुणवत्ता और शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तत्काल उसका निराकरण किया जाए।

 

कलेक्टर ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रशासनिक योजना निर्माण की आधारशिला है। इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी इस कार्य को पूरी प्रतिबद्धता के साथ संपादित करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनगणना कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button