बारिगवां PHC में जागरूकता कार्यशाला आयोजित

सीधी। जिले के बारिगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में साइबर अपराध, बाल सुरक्षा एवं जागरूकता विषयों को लेकर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। आशा कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कर्मचारियों और लोकसेवकों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।
साइबर अपराध और बाल सुरक्षा पर दी गई जानकारी
कार्यशाला में साइबर अपराध से बचाव, बालिकाओं से संबंधित मामलों, जन्म पंजीयन प्रक्रिया तथा एकीकृत जागरूकता अभियान “अभिमन्यु, सृजन एवं सम्मान” के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके साथ ही प्रतिभागियों को “गुड टच और बैड टच” के संबंध में भी जागरूक किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने किया संबोधित
कार्यशाला में इंद्राज सिंह द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को जागरूक करते हुए बताया गया कि समाज में जागरूकता बढ़ाने में स्वास्थ्य और महिला कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
उन्होंने कहा कि आम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए लोगों को साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के प्रति सतर्क करना जरूरी है।
69 कर्मचारी रहे उपस्थित
इस दौरान आशा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर, स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ और महिला आरक्षक अंजली कुशवाहा सहित कुल 69 लोकसेवक कार्यशाला में उपस्थित रहे।




