जनगणना कार्य में लापरवाही पर संविदा शिक्षक निलंबित

Sidhi Census Negligence Action: सीधी जिले में जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की गई है। कलेक्टर विकास मिश्रा ने संविदा शाला शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जनगणना कार्य से किया था इंकार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित शिक्षक को तहसीलगोपद बनास में प्रगणक के रूप में नियुक्त किया गया था।
आरोप है कि उन्होंने नियुक्ति आदेश लेने और जनगणना कार्य करने से साफ इंकार कर दिया।
राष्ट्रीय दायित्व में लापरवाही मानी गई
कलेक्टर ने आदेश में स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्य राष्ट्रीय महत्व का दायित्व है और Census Act 1948 के तहत नियुक्त व्यक्ति के लिए यह कार्य करना अनिवार्य है।
सिविल सेवा नियमों के तहत निलंबन
जनगणना कार्य को प्रभावित करने के आरोप में संबंधित शिक्षक को म.प्र. सिविल सेवा नियम 1966 के तहत निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सीधी निर्धारित किया गया है।




