सीधी

बीएलओ नौढ़िया अनामिका गुप्ता को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

ar 728 ad
AR News Live

सीधी- रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र-77 सीधी द्वारा बीएलओ अनामिका गुप्ता, प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला नौढ़िया पश्चिम टोला को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

 

रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 का कार्य वर्तमान में प्रक्रियाधीन है। इस संबंध में कार्यालयीन आदेश दिनांक 16.12.2025 द्वारा अनामिका गुप्ता को मतदान केन्द्र क्रमांक 201 नौढ़िया में बीएलओ नियुक्त किया गया था। नवीन मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन के पश्चात वर्तमान में यह मतदान केन्द्र क्रमांक 219 नौढ़िया हो गया है।

 

आदेश जारी होने के उपरांत आज दिनांक तक संबंधित बीएलओ द्वारा न तो निर्वाचन पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई और न ही मतदान केन्द्र पर उपस्थित होकर निर्वाचन कार्य किया गया। इससे यह स्पष्ट होता है कि उनके द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही बरती गई है। उनकी अनुपस्थिति के कारण संबंधित मतदान केन्द्र का कार्य निरंतर बाधित हो रहा है।

 

नोटिस में उल्लेख किया गया है कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन नहीं किया गया तथा आदेशों का पालन सुनिश्चित नहीं किया गया, जिससे विधानसभा क्षेत्र-77 सीधी के अंतर्गत निर्वाचन की समयबद्ध प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

 

जारी कारण बताओ सूचना पत्र के संबंध में संबंधित बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि वे अपना समाधानकारक उत्तर निर्धारित समयावधि में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र-77 सीधी के कार्यालय में प्रस्तुत करें। निर्धारित समय में संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में निर्वाचन कार्य बाधित होने के कारण उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सीधी को प्रेषित किया जाएगा। इस संबंध में वे स्वयं अपने कृत्यों के लिए उत्तरदायी होंगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button