ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

न्याय न मिलने पर कलेक्टर ऑफिस में आत्मदाह का प्रयास, MP में किसान ने खुद पर छिड़का पेट्रोल; मचा हड़कंप_

ar 728 ad
AR News Live

न्याय न मिलने पर कलेक्टर ऑफिस में आत्मदाह का प्रयास, MP में किसान ने खुद पर छिड़का पेट्रोल; मचा हड़कंप_

कटनी: कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में शिकायत करने पहुंचे एक शिकायतकर्ता ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया। वहां पर मौजूद लोगों ने उससे पेट्रोल की बाटल छीनते हुए बचाया।जानकारी के अनुसार स्लीमनाबाद धुरी गांव निवासी भारत पटेल पिता हीरालाल पटेल अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचा था। उसका कहना था कि गांव के कुछ दबंग उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। भारत का कहना है, कि जब वह पुलिस से दबंगो की शिकायत करने जाता है तो पुलिस भी उंसके साथ मारपीट करती है। विगत ढाई वर्षो से परेशान है।

इसी को लेकर मंगलवार की दोपहर को भारत पटेल कलेक्ट्रेट कार्यालय शिकायत करने पहुंचा,जहां उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नही होने से उसने अचानक से थैले में रखी पेट्रोल की बाटल अपने ऊपर उड़ेल ली और आत्मदाह का प्रयास किया। वहां पर मौजूद लोगों ने बाटल छीन ली।घटना से कलेक्टर कार्यालय परिसर में अफरा तफरी मच गई और भारत पटेल को तत्काल जिला चिकित्सालय से पहुंची एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और उसकी शिकायत के संबंध में भी जांच की जा रही है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button