मध्य प्रदेश
BLO निलंबन: दो BLO और एक पटवारी सस्पेंड, SIR कार्य में लापरवाही

जबलपुर : BLO निलंबन कार्रवाई के तहत जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने दो बीएलओ और एक पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कौन-कौन हुए निलंबित?
1. BLO संदीप नंदा
- पद: सहायक ग्रेड-III, मुख्य अभियंता कार्यालय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
- विधानसभा क्षेत्र: जबलपुर केंट
- मतदान केंद्र: क्रमांक 150
2. BLO मोनू भारती
- पद: वन रक्षक
- विधानसभा क्षेत्र: जबलपुर उत्तर
- मतदान केंद्र: क्रमांक 133
3. पटवारी आशुतोष चतुर्वेदी
- तहसील: शहपुरा
- हल्का नंबर: 35 (रमखिरिया–ठूंठा)
- आरोप: सत्यापन कार्य में BLO को सहयोग न करना
लापरवाही पर कार्रवाई—नोटिस के बाद भी संतोषजनक जवाब नहीं
SIR कार्य में गंभीर लापरवाही और निर्वाचन अधिकारी के आदेशों की अवहेलना पर तीनों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इनका जवाब असंतोषजनक पाया गया। इसके बाद नियमों के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई।
निलंबन मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1966 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के प्रावधानों के तहत किया गया है।
कहां संलग्न किए गए अधिकारी?
- BLO संदीप नंदा — निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी कार्यालय, जबलपुर केंट
- BLO मोनू भारती — निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी कार्यालय, जबलपुर उत्तर
- पटवारी आशुतोष चतुर्वेदी — मुख्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय, निलंबन अवधि के दौरान




