ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

कलेक्टर गौरव बैनल ने शनिवार को अनुसूचित जनजाति छात्रावास (सीनियर एवं जूनियर) देवरा का आकस्मिक निरीक्षण किया

ar 728 ad
AR News Live

 

 

कलेक्टर गौरव बैनल ने शनिवार को अनुसूचित जनजाति छात्रावास (सीनियर एवं जूनियर) देवरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में साफ-सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर कलेक्टर ने सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग एवं छात्रावास अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

 

 

 

कलेक्टर ने रसोईघर में पहुँचकर चावल, दाल, सब्जी एवं तेल सहित खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान छात्रों ने बताया कि उन्हें निर्धारित मीनू के अनुरूप गुणवत्तायुक्त भोजन नहीं मिल रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि छात्रावास में दैनिक मीनू का विवरण पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया जाए तथा हर सप्ताह एक दिन विशेष भोजन की व्यवस्था की जाए।

 

 

 

साफ-सफाई की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने कहा कि शौचालयों और परिसर की प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बेहतर प्रबंधन के लिए छात्रावास समितियों का गठन करने और सभी छात्रावासों के नियमित निरीक्षण हेतु जिला स्तरीय टीम गठित करने के निर्देश भी दिए।

 

 

 

कलेक्टर बैनल ने छात्रावासों में उपयोग किए गए पिछले छह माह के बजट का ऑडिट कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। साथ ही, शुद्ध पेयजल हेतु आरओ की व्यवस्था और सर्दी से बचाव के लिए गुणवत्तायुक्त कंबल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

 

 

इस दौरान छात्रों ने शिष्यवृत्ति की राशि समय पर न मिलने एवं खेल मैदान की व्यवस्था की मांग रखी, जिस पर कलेक्टर ने अधीक्षक को मैदान की साफ-सफाई कर तैयार कराने और शिष्यवृत्ति वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

 

 

निरीक्षण के समय सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग मिथिलेश इवने एवं जीतेन्द्र सिंह सोनकर उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button