सीधी पुलिस की जनसुनवाई — जनता की बात, सीधे पुलिस अधीक्षक तक
पारदर्शिता, संवाद और शीघ्र न्याय की दिशा में उठाया गया प्रभावी कदम

सीधी। जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान एवं पुलिस-जन सहयोग को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी के सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
इस जनसुनवाई की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी ने की।
कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, महिला उत्पीड़न, साइबर ठगी, धोखाधड़ी एवं आपराधिक मामलों से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत कीं।
पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी को ध्यानपूर्वक सुना और उपस्थित थाना प्रभारियों को प्रत्येक प्रकरण में त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव,
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल,
थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय,
थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी,
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रीता त्रिपाठी,
थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक आर.एल. साकेत
थाना प्रभारी जमोड़ी उनि0 दिव्य प्रकाश त्रिपाठी
सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी जुड़े रहे।
जनसुनवाई की प्रमुख झलकियाँ
• संवेदनशील दृष्टिकोण – प्रत्येक नागरिक की शिकायत को गंभीरता से सुना गया, और समाधान हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए।
• महिला फरियादियों को प्राथमिकता – महिला फरियादियों की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।
• भूमि, पारिवारिक एवं साइबर मामलों पर विशेष फोकस – इन श्रेणियों के मामलों में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया हेतु तत्काल आदेश दिए गए।
• तत्काल कार्रवाई की पहल – कई मामलों में सुनवाई के दौरान ही पुलिस अधिकारियों द्वारा मौके पर कार्रवाई प्रारंभ की गई।
• पुलिस-जन संवाद को प्रोत्साहन – जनसुनवाई के माध्यम से जनता और पुलिस के बीच संवाद एवं विश्वास का वातावरण और अधिक सुदृढ़ हुआ।
*👉 सीधी पुलिस का यह प्रयास जनता और पुलिस के बीच पारदर्शी संवाद एवं विश्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगी।*




