ब्रेकिंग न्यूज़

NH-39 बना गौवंशों की कब्रगाह – 10 दिन में 13 मासूमों की दर्दनाक मौत! शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने मामले की जानकारी दी 

ar 728 ad
AR News Live

NH-39 बना गौवंशों की कब्रगाह – 10 दिन में 13 मासूमों की दर्दनाक मौत!

शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने मामले की जानकारी दी

सीधी-रीवा एनएच-39 मार्ग पर गौवंशों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की रात करीब 7:30 बजे ओवरब्रिज के पास एक बार फिर 8 बेजुबान गौवंश सड़क हादसे का शिकार हो गए।

गौरतलब है कि इसी स्थान पर 10 दिन पूर्व ही 5 गौवंशों की दर्दनाक मौत हुई थी। इस तरह महज 10 दिनों के भीतर 13 मासूमों ने सड़क पर दम तोड़ दिया। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगो ने दी जहा बिटनारी डॉक्टर टीम को बुलाकर दो गौ वंशो बचाया वही आठ गौ वंश मृत्यु के गाल में समा गए

 

दृश्य इतना भयावह था कि जब मृत गौवंशों को मिट्टी में दफनाया गया, तो वहां मौजूद हर संवेदनशील व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। यही सवाल गूंजता रहा— “आखिर इन बेजुबानों का जुर्म क्या था?”

 

गौसेवक केशव मिश्रा और उनकी टीम ने मौके पर पहुँचकर घायलों को सुरक्षित शरण दिलाई और पशु चिकित्सकों की तत्परता से 2 मासूमों की जान बचाई गई।

 

स्थानीय लोगों ने करूर पशुपालकों की लापरवाही और शासन-प्रशासन की चुप्पी को सबसे बड़ा गुनाह बताया। उनका कहना है कि सरकार जहां एक ओर गोसेवा का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर हो रही ऐसी दर्दनाक घटनाओं ने इन दावों की सच्चाई उजागर कर दी है।

 

इस घटना पर शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा

“NH-39 आज गौवंशों की कब्रगाह बन चुका है। शासन-प्रशासन की मौन भूमिका सबसे बड़ा अपराध है। अगर सरकार सचमुच गोसेवा के प्रति गंभीर है, तो इस लापरवाही पर तत्काल रोक लगाए, अन्यथा आने वाले समय में जनता इस पाप का हिसाब जरूर लेगी।”


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button