सीधी: ‘मैं हूं अभिमन्यु’ कार्यक्रम के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

अमिलिया (सीधी)। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान के तहत शनिवार, 27 सितंबर 2025 को थाना अमिलिया पुलिस द्वारा ग्राम कोदौरा में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रेंज ऑफिस के पास मां दुर्गा प्रतिमा पंडाल के सामने संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में लिंग भेद जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे पर चर्चा करते हुए बताया गया कि नारी पूजनीय है और वह सृजन का आधार है। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ भेदभाव करना नैसर्गिक न्याय के खिलाफ है और समाज के लिए कलंक एवं अभिशाप समान है।
पुलिस टीम ने उपस्थित ग्रामीणों को लिंग समानता, नारी सम्मान और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में लगभग 40 से 50 लोग मौजूद रहे। इसके बाद कोदौरा बाजार में भी “मैं हूं अभिमन्यु” चलित कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस टीम का नेतृत्व
इस अभियान का संचालन उपनिरीक्षक इंद्राज सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में आरक्षक दीपेंद्र कुमार (260), संदीप चतुर्वेदी (574) और रघुराज सिंह का योगदान रहा।




