विंध्य प्रदेश

लोकायुक्त रीवा की बड़ी कार्रवाई: नायब तहसीलदार दफ्तर में ₹2000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

ar 728 ad
AR News Live

रीवा। लोकायुक्त टीम ने सोमवार को रायपुर कर्चुलियान तहसील कार्यालय में बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने नायब तहसीलदार देवेंद्र साकेत को ₹2000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया।

शिकायत और कार्रवाई

शिकायतकर्ता चंद्रकांत पांडेय (48), निवासी सिरखिरी ने लोकायुक्त में आवेदन दिया था कि नायब तहसीलदार जमीन के नक्शे में तरमीम आदेश के लिए रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त रीवा ने जाल बिछाया और 1 सितंबर को तहसील कार्यालय में स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई की।

रंगेहाथ पकड़ा गया अधिकारी

लोकायुक्त टीम ने बताया कि आरोपी नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते ही दबोच लिया गया। इसके बाद उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) के तहत केस दर्ज किया गया।

कार्रवाई का नेतृत्व

  • ट्रैप प्रभारी: प्रवीण सिंह परिहार, उप पुलिस अधीक्षक
  • निरीक्षक: संदीप सिंह भदौरिया व टीम
  • स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई संपन्न हुई।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button