हर घर तिरंगा अभियान: सिहावल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

सिहावल। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन के मंसानुरूप ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत सिहावल विधानसभा के बहरी और मायापुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, एकता और गर्व का संदेश जन-जन तक पहुँचाना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री विश्वामित्र पाठक और भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देव कुमार सिंह मौजूद रहे। यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

हर घर तिरंगा अभियान ने जगाई राष्ट्रभक्ति की भावना
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और जगह-जगह भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे। भाजपा मंडल बहरी अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाण्डेय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निसांत मिश्रा, मायापुर मंडल अध्यक्ष शिवकुमारी जायसवाल सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मायापुर में उत्साह
मायापुर में यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। यात्रा में पुनीत पाण्डेय, दिलीप सोनी, अशोक शुक्ला, अखिलेश द्विवेदी, विक्रमादित्य मिश्रा, गोपाल द्विवेदी, राजकुमार नेटी, श्यामलाल यादव, रविशंकर पाठक, संजय सिंह, विश्नु प्रधान, रितेश गुप्ता, सुभाकर द्विवेदी, संतोष साहू, विनय द्विवेदी, पिंटू पाठक, अवधेश सिंह, राजबहोर द्विवेदी, राकेश उपाध्याय, अनुसुइया शुक्ला, बृजमोहन साहू, पंचराज वर्मा, अनिल पाण्डेय, छविलाल कोल, दिवाकर द्विवेदी, कविता तिवारी, नीरज सिंह, देवी शंकर सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
हर घर तिरंगा अभियान के साथ सामाजिक एकता का संदेश
इस अभियान ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम के प्रति सम्मान का भाव जगाया, बल्कि समाज में एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी फैलाया।
हर घर तिरंगा अभियान में जनभागीदारी रही अभूतपूर्व
यात्रा के दौरान युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी तिरंगे के रंग में रंगे दिखाई दिए। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, ग्रामीणजन और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




