ईरान इजराइल मिसाइल हमला: 150 मिसाइलों से जवाबी सजा, पायलट पकड़े जाने का दावा, तेल अवीव में तबाही

तेल अवीव। ईरान इजराइल मिसाइल हमला एक बार फिर मध्य-पूर्व में तनाव का बड़ा कारण बन गया है। पहले इजराइल द्वारा ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हमले हुए, और अब ईरान ने पलटवार करते हुए इजराइल पर करीब 150 मिसाइलें दागी हैं। सरकारी एजेंसी IRNA के अनुसार यह हमला ईजरायल को “सजा” देने की कार्रवाई है।
ईरान इजराइल मिसाइल हमला बना युद्ध जैसे हालात का कारण
ईरान इजराइल मिसाइल हमला अब किसी छिटपुट हमले से आगे बढ़कर सीधी टकराव की स्थिति में बदल गया है। ईरान का दावा है कि उसने हमले के दौरान दो इजरायली फाइटर जेट मार गिराए और एक पायलट को गिरफ्तार कर लिया है। इजरायल के कई इलाकों में विस्फोट हुए हैं, और हवाई सायरनों की आवाज गूंजती रही।
ईरान इजराइल मिसाइल हमला: 14 घायल, कई इमारतें ध्वस्त
सूत्रों के मुताबिक, ईरान इजराइल मिसाइल हमला में अब तक कम से कम 14 लोग घायल हो चुके हैं। ग्रेटर तेल अवीव क्षेत्र में भारी तबाही हुई है और कई इमारतें व वाहन मिसाइलों की चपेट में आ गए हैं। इजरायली वायुसेना अब भी ईरान के ठिकानों को टारगेट कर रही है।
ईरान इजराइल मिसाइल हमला: सजा दिए बिना नहीं छोड़ेगा ईरान
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने दो टूक कहा है कि ईरान इजराइल मिसाइल हमला केवल शुरुआत है। उनका कहना है, “इजरायल को सजा दिए बिना नहीं छोड़ा जाएगा। हमारी सेनाएं उनके लिए और मुश्किलें पैदा करेंगी।”
ईरान इजराइल मिसाइल हमला से बढ़ा वैश्विक तनाव
ईरान इजराइल मिसाइल हमला ने दुनिया भर में चिंता बढ़ा दी है। यरुशलम, तेल अवीव सहित पूरे इजराइल में अलर्ट जारी है। अमेरिका, रूस, और चीन की नजरें इस संघर्ष पर टिकी हुई हैं। अब अगला कदम कौन उठाएगा, इस पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं।
यह भी पढ़े: https://arnewslive.in/iran-israeli-attack-america-took-200-missiles-in-just-12-hours/



