महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: अब इस तारीख तक ट्रांसफर होगी लाड़ली बहना योजना की राशि, मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई और महिलाओं से जुड़ी प्रमुख योजना लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
अब हर महीने 10 से 15 तारीख के बीच ट्रांसफर होगी राशि
कैबिनेट बैठक के बाद संसदीय कार्य एवं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लाड़ली बहना योजना को लेकर भ्रम की स्थिति पर बयान देते हुए कहा कि कुछ लोग गलत अफवाह फैला रहे हैं कि यह योजना बंद हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। योजना पहले की तरह जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 अप्रैल को मंडला से लाड़ली बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। अब से हर महीने 10 से 15 तारीख के बीच लाभार्थियों के खातों में यह राशि शासन की सुविधा के अनुसार ट्रांसफर की जाएगी।
दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नई पॉलिसी
किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने हेतु सरकार ने नई नीति तैयार की है। मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि इस नीति के तहत उचित मूल्य के साथ-साथ उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। NDDB और दुग्ध संघ के बीच एमओयू किया गया है और दूध संग्रहण एवं उत्पादन क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
गौशालाओं के लिए जमीन और संसाधन
सड़कों पर घूम रही गायों की स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार ने गौशालाओं की स्थापना को प्राथमिकता दी है। इन गौशालाओं के लिए जमीन भी सरकार की ओर से दी जा रही है। जिला स्तर पर कमेटियां बनाई जा रही हैं और राज्य स्तरीय उच्च समिति का नेतृत्व स्वयं मुख्यमंत्री करेंगे।
मोहन कैबिनेट के अन्य बड़े फैसले
– बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर सौगात: बाबा साहब की जन्मस्थली महू से दिल्ली तक विशेष ट्रेन की घोषणा की गई है।
– गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल: पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी विभाग के गठन को मंजूरी दी गई है।
– सतना मेडिकल कॉलेज: 383 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
– सागर में नया अभ्यारण्य: राज्य का 25वां वन्यजीव अभ्यारण्य घोषित किया गया है, जो पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा।
क्या लाड़ली बहना योजना बंद हो रही है?
नहीं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने साफ कहा है कि यह योजना पूरी तरह से जारी है और बंद होने की कोई योजना नहीं है। जो लोग भ्रम फैला रहे हैं, वे गलत सूचना दे रहे हैं।
लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त कब आएगी?
लाभार्थियों को अगली राशि 16 अप्रैल को ट्रांसफर की जाएगी। इसके बाद यह प्रक्रिया हर महीने 10 से 15 तारीख के बीच की जाएगी।




