विंध्य प्रदेश

रीवा के नए IG गौरव सिंह राजपूत ने संभाला पद, बताए अपनी कार्ययोजना और प्राथमिकताएं।

ar 728 ad
AR News Live

रीवा, मध्य प्रदेश। लंबे समय से रिक्त पड़े रीवा संभाग के पुलिस महानिरीक्षक (IG) पद पर अब 2004 बैच के तेजतर्रार IPS अधिकारी गौरव सिंह राजपूत की नियुक्ति हो गई है। उन्होंने रीवा IG कार्यालय पहुंचकर अपनी नई जिम्मेदारी संभाली और अपने कार्यकाल की प्राथमिकताएं और लक्ष्य तय किए।

 

IG की दो प्रमुख प्राथमिकताएं:

1. अपराधों की प्रभावी जांच और अपराधियों की पहचान।

2. कानून व्यवस्था को सख्ती से बनाए रखना।

 

पांच बड़े लक्ष्य जो बनाएंगे रीवा को सुरक्षित:

1. महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराधों पर रोकथाम।  

2. नशे के कारोबार पर शिकंजा कसना और बड़े अपराधियों को पकड़ना।  

3. ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाना।  

4. साइबर अपराधों को नियंत्रित करना।  

5. दलितों और आदिवासियों पर होने वाले अपराधों पर कड़ी कार्रवाई।  

 

IG गौरव सिंह राजपूत ने बताया कि जल्द ही सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर इन प्राथमिकताओं पर अमल के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button