मध्य प्रदेश

गुजरात जा रही मजदूरों से भरी बस पलटी, 16 महीने की बच्ची की दर्दनाक मौत, 30 घायल! 

ar 728 ad
AR News Live

बड़वानी, मध्य प्रदेश: होली की खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। शुक्रवार शाम बड़वानी-सेंधवा स्टेट हाईवे-39 पर मजदूरों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 16 महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए।  

 

कैसे हुआ हादसा?  

दोपहर में पलसूद से निकली यह बस गुजरात की ओर जा रही थी, लेकिन जुनाझिरा गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज गति में थी और चालक नशे में हो सकता है। हालांकि, हादसे की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

 

गंभीर घायलों को किया गया रेफर 

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रशासन ने तुरंत 8 से 10 एंबुलेंस और इमरजेंसी वाहनों की मदद से घायलों को सिलावद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

मदद के लिए पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

घायलों का हाल जानने के लिए राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, एसपी जगदीश डावर, एसडीएम भूपेंद्र रावत, और एसडीओपी दिनेशसिंह चौहान अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

 

क्या प्रशासन लेगा सख्त एक्शन? 

इस दर्दनाक हादसे ने बस सुरक्षा और ड्राइवरों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस घटना पर क्या सख्त कदम उठाता है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button