विंध्य प्रदेश

रीवा में एलजी शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों से ज्यादा का सामान जलकर राख

ar 728 ad
AR News Live

रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा शहर के आदर्श नगर इलाके में स्थित एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में मंगलवार देर शाम भीषण आग लग गई. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. आग ने कुछ ही देर में पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे शोरूम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया.

 

आग की लपटें सड़क तक पहुंच गईं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि शोरूम के अंदर से उठती लपटें सड़क तक पहुंच रही थीं. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी. आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.

 

मौके पर मौजूद दमकल विभाग और पुलिस बल

आग की सूचना मिलते ही समान थाने का पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया. दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं. हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

 

अब तक की सबसे बड़ी आग की घटना

स्थानीय लोगों के अनुसार रीवा शहर में यह अब तक की सबसे बड़ी आग की घटना मानी जा रही है. शोरूम में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान की वजह से आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया.

प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी.

यह घटना रीवा शहर में एक बड़ी चेतावनी है, जो इलेक्ट्रॉनिक शोरूम और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की ओर इशारा करती है.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button