ब्रेकिंग न्यूज़

सीधी जिले के सफेद शेर की हो घर वापसी शिवसेना की मांग 

सीधी की पहचान मिटाने का कार्य हुआ जनप्रतिनिधि भी कराए मोहन कि वापसी:विवेक पांडे

ar 728 ad
AR News Live

शिवसेना इकाई द्वारा सतना जिले में मौजूद मुकुंदपुर सफेद शेर को सीधी जिले की पहचान घर वापसी के संबंध में राज्यपाल के नाम द्वारा कलेक्टर को पत्र लिख कर रखी मांग

इस बीच शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय बताया कि राज्यपाल महोदय जी के नाम मांग रखी है कि सतना जिले के मुकुंदपुर में मौजूद सफेद शेर सीधी जिले का अस्तित्व पहचान है सफेद शेर सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व कुसमी क्षेत्र पंखोरा के जंगल में पाया गया था जिसका पूरा इतिहास प्रशासनिक तौर से आज भी चस्पा है लेकिन वही सीधी जिले में सफेद शेर को न रखकर सतना जिले के मुकुंदपुर में रखते हुए सीधी की पहचान मिटाने का प्रयास किया गया श्री पांडे ने कहा कि हम स्थानीय जनप्रतिनिधियों व उपमुख्यमंत्री जी से भी मांग करते हैं की सीधी जिले की पहचान वापस की जाए और इसके लिए विधानसभा व लोकसभा जहां तक आवाज उठाने हेतु सक्षम जनप्रतिनिधि हो तो सफेद शेर मोहन कि घर वापसी की जाए जिससे सीधी जिले का पहचान अस्तित्व बना रहे जिसको लेकर हम आगे भी आवाज बुलंद करेंगे वह मांग रखेंगे कि जल्द से जल्द सफेद शेर मोहन की वापसी हो

इस बीच प्रमुख रूप से शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे संभाग उपाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा, संभाग संयोजक संत कुमार केवट, जिला अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले, विधानसभा मीडिया प्रभारी अजयशुक्ला, नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना, नगर सहसंयोजक राजन मिश्रा,युवा कोषाध्यक्ष लाल वर्मा, युवा उपाध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, राजीव मिश्रा, साजन कुमार, सूरज पटेल सहित कई शिव सैनिक रहे मौजूद


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button