सीधी

उचित मूल्य की दुकान से 90 क्विंटल राशन गायब, मामले ने उठाए कई सवाल – सीधी में जांच शुरू

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले के पोड़ी गांव में उचित मूल्य की दुकान से करीब 90 क्विंटल राशन गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह दुकान रामपुर नैकिन जनपद पंचायत के अंतर्गत आती है। घटना के बाद ग्रामीणों और प्रशासन दोनों में हड़कंप मच गया है।

उचित मूल्य की दुकान में 200 से अधिक बोरी राशन था जमा

जानकारी के अनुसार, उचित मूल्य की दुकान में तीन दिन पहले ही लगभग 250 बोरी चावल और गेहूं की खेप आई थी। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जब कोटेदार रोहित पांडे दुकान पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि ताले सही सलामत हैं लेकिन अंदर रखा पूरा राशन गायब है। यह देखकर कोटेदार के होश उड़ गए।

AR news live

कोटेदार ने दी थाने में सूचना, पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही कोटेदार ने तत्काल थाना प्रभारी सेमरिया को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण किया। हालांकि खबर लिखे जाने तक औपचारिक रूप से कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था। कोटेदार ने बताया कि रविवार तक सारा राशन दुकान में मौजूद था।

फूड इंस्पेक्टर बोले – इतनी बड़ी चोरी असामान्य

इस मामले पर फूड इंस्पेक्टर आर.एम. शुक्ला ने कहा कि “इतनी बड़ी मात्रा में राशन चोरी होना बेहद असामान्य है। जांच चल रही है, बिना तथ्यों के कुछ कहना जल्दबाजी होगी।”
वहीं थाना प्रभारी केदार परौहा ने भी मामले को संदिग्ध बताया। उन्होंने कहा कि “अभी तक कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है जिससे चोरी की पुष्टि हो सके। मामला संदिग्ध है और जांच जारी है।”

उचित मूल्य की दुकान मामले में कई पहलुओं पर जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह मामला वास्तव में राशन चोरी का है या वितरण में गड़बड़ी और धांधली का परिणाम। अधिकारी दुकान की स्टॉक रजिस्टर, वितरण रिकॉर्ड और परिवहन दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button