ब्रेकिंग न्यूज़

गणेश स्कूल के 4 छात्रों का संभागस्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में चयन

ar 728 ad
AR News Live

गणेश स्कूल के 4 छात्रों का संभागस्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में चयन

 

सीधी। 68वीं जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक-1 में श्री गणेश सीनियर सेकंडरी स्कूल, पड़रा के चार छात्रों ने वालीबॉल प्रतियोगिता में जीत हासिल कर संभाग स्तरीय के लिए चयनित हुए। प्रवक्ता राजकपूर चितेरा के अनुसार चयनित हुए छात्रों में श्लोक सिंह, ध्रुव द्विवेदी, अजय जायसवाल एवं अक्षत सिंह चौहान ने अंडर-14 सब-जूनियर वर्ग में संभाग लेवल की प्रतियोगिता में अपना नाम शामिल किया है। संस्था ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

संभागस्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता 24 से 25 अक्टूबर तक सिंगरौली ज़िले में स्थित देवसर में आयोजित होगी। इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी, एच.एम. माएमा सिमन्स तथा खेल प्रशिक्षकों में तरुणनाथ मिश्र, सूरज शुक्ल, सुभाष कुमार शुक्ल, माखनलाल मिश्र, प्रियंका सिंह, अंकुर मिश्र और विश्वास पाण्डेय सहित अन्य शिक्षकों ने छात्रों को बधाई दी है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button