सीधी

सीधी: तालाब में नहाते समय 12 वर्षीय बालक की मौत, गांव में शोक

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। मड़वास थाना क्षेत्र के धनौर गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के 12 वर्षीय पवन कोल की तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

 

जानकारी के अनुसार, पवन कोल पिता सोनू कोल अपने साथियों के साथ घर के पास स्थित समिति बांध तालाब पर नहाने गया था। गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया।

 

साथियों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों ने पवन को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे नहीं निकाला जा सका।

 

मामले की सूचना पर थाना प्रभारी भूपेश वैस पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button