विश्वामित्र पाठक बोले – सरकार ने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, छात्राओं को मिली बड़ी सौगात

सीधी/बहरी। विश्वामित्र पाठक ने कहा कि सरकार ने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधा जनक शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। वे शा.उच्च.माध्य.विद्यालय बहरी में आयोजित नि:शुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
विश्वामित्र पाठक ने शिक्षा योजनाओं पर किया जोर

विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं में मध्यान भोजन, गणवेश, पाठ्यपुस्तक वितरण, छात्रवृत्ति, मेधावी छात्रों को लैपटॉप और स्कूटी प्रदाय जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि निर्धन छात्रों को विदेश में पढ़ाई के लिए भी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
विश्वामित्र पाठक बोले – सायकल से पढ़ाई में होगी सहूलियत
उन्होंने कहा कि पहले कई छात्राएँ विद्यालय की दूरी के कारण पढ़ाई बीच में ही छोड़ देती थीं, लेकिन अब सायकल वितरण से समय की बचत होगी और पढ़ाई में आसानी होगी। विधायक ने उम्मीद जताई कि यहाँ के छात्र-छात्राएँ जिले और प्रदेश स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
विश्वामित्र पाठक ने की विशेष घोषणा
अपने उद्बोधन में विधायक ने बहरी में सांदीपनि विद्यालय संचालित करने का प्रयास करने की बात कही और विद्यालय भवन की मरम्मत एवं व्यवस्था के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में गणमान्यजन रहे उपस्थित
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन से हुई। सरस्वती वंदना के बाद विद्यालय प्राचार्य हिमांचल सिंह ने योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र पाण्डेय, प्राचार्य हिमांचल सिंह, पुष्पराज द्विवेदी, दिलीप सोनी, अखिलेश द्विवेदी, नीरज सिंह चंदेल, रितेश गुप्ता, कमल तिवारी, पुष्पेन्द्र मिश्रा, संतोष साहू, प्रमोद पाण्डेय, अनुराग पाठक, श्याम सुंदर तिवारी, लालजी पाण्डेय, मनोज पाठक सहित अभिभावकगण, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।




