सीधी

आदिवासी युवक की बेदम पिटाई, वीडियो वायरल 

जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनी टोला का मामला

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। दुकान में सामान लेने गये एक युवक पर डंडा बरसाते हुये दुकानदार के बड़े बेटे ने लोहे के रॉड से बेरहमी से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। घायल युवक की रिपोर्ट पर जमोड़ी थाना में आरोपी के विरूद्ध आपराधिक मामला पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बिशुनी टोला निवासी प्रदीप सिंह गोड़ पिता श्रीमान सिंह गोंड़ उम्र 36 वर्ष 7 नवम्बर को अपरान्ह करीब 4:30 बजे बिहारी जायसवाल की दुकान में समान लेने गया हुआ था। उस दौरान दुकान पर छोटा बेटा सोनू जायसवाल मौजूद था, जिससे सामान के बारे में प्रदीप सिंह गोंड़ बात कर रहा था। उसी दौरान दुकानदार का बड़ा बेटा भूपेन्द्र जायसवाल आया और पुरानी रंजिश को लेकर जातिगत शब्दों का उपयोग करते हुये गाली-गलौज करते हुये डंडा से मारपीट करने लगा। हल्ला गुहार सुनकर मौके पर आये कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोपी ने कहा कि आज तो बच गये हो दोबारा दुकान की तरफ आये तो जान से खत्म कर दूंगा। जमोड़ी थाना में आरोपी के विरूद्ध धारा 296, 115(2), 351(2), 351(3) बीएनएस , धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(व्हीए) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

सोसल मीडिया में वायरल हो रहा मारपीट का वीडियो

विशुनी टोला पड़खुरी में एक आदिवासी युवक के साथ जायसवाल परिवार के व्यक्ति द्वारा बीच सड़क पर लेटा लेटा कर मारने का वीडियो 07 नवम्बर को देर शाम सोशल मीडिया में वायरल हुआ, वायरल विडियो को देखते ही लोगों ने तरह तरह के सवाल खड़े कर दिए, हालांकि पीड़ित युवक की शिकायत पर जमोड़ी पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन लोगों का कहना है कि जिस तरह बेरहमी से युवक के साथ मारपीट की गई है और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो उसके हौसले और बुलंद हो सकते हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button