मध्य प्रदेश

झाबुआ सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत

ar 728 ad
AR News Live

झाबुआ, मध्य प्रदेश। झाबुआ सड़क हादसा ने मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात पूरे इलाके को दहला दिया, जब शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह भीषण हादसा मेघनगर थाना क्षेत्र के सजेली फाटक के पास हुआ, जहां ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

 

 झाबुआ सड़क हादसा में 9 की मौत

 

हादसे में कार सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 बच्चे, 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। मृतक परिवार थांदला इलाके से एक शादी समारोह से लौट रहा था।

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई दर्दनाक दास्तान

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा रेलवे ओवरब्रिज के अधूरे निर्माण और डायवर्शन के अभाव के कारण हुआ। तेज रफ्तार ट्रक के नीचे दबकर पूरा परिवार कार समेत पिस गया।

 

 बुल्डोजर से निकाले गए शव

 

स्थानीय ग्रामीणों ने बुल्डोजर की मदद से ट्रक के नीचे फंसे शवों को बाहर निकाला। हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

 

समय पर मदद मिलती तो बच सकती थी जान

 

ग्रामीणों का आरोप है कि अगर समय रहते मदद पहुंच जाती तो कार चालक की जान बचाई जा सकती थी। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button