क्राइम

सीधी जिले के ग्राम चौपाल कोठार के ग्राम पंचायत में हुई चोरी

ar 728 ad
AR News Live

*सीधी जिले के ग्राम चौपाल कोठार के ग्राम पंचायत में हुई चोरी*

मामला ग्राम चौपाल कोठार थाना जमोड़ी अंतर्गत का है शोभा यादव सरपंच के द्वारा बताया गया की वर्तमान में चौपाल कोठार में सरपंच पद पर पदस्थ हूं 5/11/2024 को कार्यालीन कार्य से ग्राम पंचायत भवन चौपाल कोठार गई थी वहां से वापस अपने घर आगई जबकि चौकीदार शिवराज यादव ग्राम पंचायत में 2:00 बजे दिन तक मौजूद था 2:00 बजे के बाद ताला बंद करके वह भी अपने घर चला गया।

चौकीदार द्वारा बताया गया की मंगलवार की रात में की गई चोरी।

दिनांक 6.11.2024 को सुबह 8:00 बजे चौकीदार शिवराज यादव को वार्ड नंबर 2 के पांच पुष्पराज सिंह गोण द्वारा फोन लगाकर बताया कि ग्राम पंचायत का चैनल गेट खुला हुआ है मुझे भी फोन करके बताया गया तब मैने भी जाकर देखा वहा ऑफिस का भी ताला टूटा हुआ था ग्राम सभा हॉल में लगी टीवी वा ऑफिस में लगा कंप्यूटर का मॉनिटर वा माउस साथ ही 4 फाइबर की कुर्सी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई जिसकी रिपोर्ट जमोड़ी थाने में दर्ज कराई गई ।

 

*इनका कहना*

जमोड़ी थाना प्रभारी विशाल शर्मा के द्वारा जब इस संबंध में जानकारी ली गई थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button