सीधी

बरसात की वजह से नहीं गिर पाया मटेरियल, नहीं तो हो जाता निर्माण कार्य

ar 728 ad
AR News Live

बरसात की वजह से नहीं गिर पाया मटेरियल, नहीं तो हो जाता निर्माण कार्य

 

सीधी। सीधी जिले के ग्राम बमुरी में सरपंच और सचिव के द्वारा पैसे की राशि का आहरण किया गया था जिस पर कुछ लोगों ने गबन का आरोप भी लगाया था। इसके बाद खबर प्रकाशित की गई लेकिन उसमें सत्यता कुछ और ही निकली।

 

किसी भी पंचायत में कार्य को शुरू करने के पहले मटेरियल पेमेंट को निकाला जाता है जिसके बाद उस पैसे से मेटेरियल खरीदा जाता है। लेकिन जब राशि का हरण किया गया उसके बाद से बरसात लगातार चलती गई जिसकी वजह से वहां रेट और गिट्टी गिराना मुश्किल होता नजर आ रहा था. जैसे ही बरसात खत्म हुई तो रेत की किल्लत शुरू हो गई क्योंकि सारी खदाने बंद हो गई थी। इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने इस पर गबन का आरोप लगा दिया जबकि वास्तविकता यह है कि मटेरियल हमने दूसरे स्थान पर गिरवा दिया है। करीब 15 दिन पहले ही मटेरियल गिर जा चुका है और काम के लिए लोगों का मास्टर रोल भी अब जारी कर दिया गया है।

 

वहीं सरपंच ने जानकारी देते हुए बताया है कि गांव के कुछ ऐसे लोग थे जिन्होंने इस खबर को गलत तरीके से दिखाया है। फिलहाल हम कार्य को शुरू कर दिए हैं। 500 मीटर सड़क को बनवाना था जहां करीब 1 महीने के अंदर सड़क बनाकर तैयार हो जाएगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button