सीधी

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत जनपद अध्यक्ष ने किया पौधारोपण

ar 728 ad
AR News Live

एक पेड़ माँ के नाम’ पौधारोपण महा अभियान के अंतर्गत दिनांक 30 जुलाई 2024 को ग्राम विकास प्रस्फ़ुटन समिति मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला सीधी के तत्वाधान में ग्राम कोल्हूडीह में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीधी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार के द्वारा सहभागिता की गई। जनपद अध्यक्ष ने पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर कार्य कर रही प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष केशव एवं उनकी टीम की सराहना की। पौधारोपण के इस अभियान में 21 पौधे का रोपण कोल्हू डीह में किया गया। ज्ञात हो की उपरोक्त समिति विगत तीन वर्षों से जन अभियान परिषद की प्रेरणा से नर्सरी तैयार कर आसपास के पर्यावरण प्रेमियों को पौधे उपलब्ध करवाने का काम भी करती है। शुरुआत में प्रस्फुटन नर्सरी में 25000 पौधों का रोपण कर शुभारंभ किया गया। वर्तमान में 8000 पौधे शेष हैं बाकी वितरित किए जा चुके हैं। निश्चित ही जन अभियान परिषद के द्वारा गांव-गांव में पर्यावरण के लिए किए जाने वाला यह कार्य सराहनीय और प्रकृति के प्रति समर्पण का परिचायक है। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था समग्र प्रगति सेवा संस्थान से डॉ मनोज सिंह एवं जिला समन्वयक शिवदत्त उर्मलिया तथा अनेकों कार्यकर्ता द्वारा सहभागिता की गई।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button