ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

भारी पड़ गया भोज, मची अफरा-तफरी,250 लोग बीमार, जमीन पर लिटा कर चढ़े वाटल…

ar 728 ad
AR News Live

धार जिले के बदनावर के ग्राम धमाना में आज दोपहर शादी समारोह में भोजन करने के बाद करीब 250 से अधिक लोग फूड पाइजनिंग का शिकार हो गए। यहां दो शादी में करीब 12 सौ लोगों के लिए भोजन बनाया गया था। लड़की की बरात रतलाम के ग्राम सैलाना से आई थी। जबकि लड़के की बरात ग्राम कल्याणपुरा जाने वाली थी। भोजन करने के एक घंटे बाद लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

वही अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने से जहां जगह मिली, वहां लेटाकर सलाइन चढ़ाई गई और उपचार किया। इसके अलावा नगर के अन्य निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ रही।

पूरे घटनाक्रम की सूचना मिलने के बाद एसडीएम मेघा पंवार मौके पर पहुंची और मरीजों को नगर एवं अन्य जगह ले जाकर उपचार करवाया गया। बुधवार से डाक्टरों ने अनिश्चतकालीन हड़ताल शुरू की है। हड़ताल पर होने के बावजूद सभी डाक्टर ड्यूटी पर लौटे और मरीजों का उपचार किया। अन्‍य चिकित्सकों की सेवाएं भी अस्पताल में ली गई। फिलहाल प्रभावित मरीजों की संख्या 250 बताई गई है, लेकिन धीरे-धीरे इनकी संख्या और बढ़ भी सकती है।

 

बता दें कि ग्राम धमाना में कालू सिंह के पुत्र अर्जुन की शादी थी। अजु्रन की बरात कल्याणपुरा जाने वाली थी। इसके अलावा डूंगर सिंह की लड़की रचना की शादी थी। इसकी की बरात ग्राम सैलाना से आई थी। दोनों ने एक ही स्थान पर प्रीतिभोज का आयोजन किया था। इसमें करीब 12 सौ लोगों के लिए भोजन बनाया गया था।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button