ब्रेकिंग न्यूज़

सालों से शिक्षिका अनुपस्थित फिर भी उठा रहीं बराबर वेतन

ar 728 ad
AR News Live

 

 

सालों से शिक्षिका अनुपस्थित फिर भी उठा रहीं बराबर वेतन

 

चितरंगी एसडीएम के जांच के बाद भी शिक्षा व्यवस्था जस की तस

संकुल प्राचार्य सुदा की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में

 

चितरंगी ग्राम पंचायत दार के ग्राम दूरदूरा के प्राथमिक पाठशाला में पदस्थ शिक्षिका नेहा नेमा सालो से विद्यालय नही आ रही थी 15 अगस्त 2024 को झंडा रोहन के दिन सरपंच सचिव ने ग्रामीणों की शिकायत पर पंचनामे के माध्यम से कार्यवाही की है जिसमे दिनांक 08.04.2023 से 15.08.2024 तक विद्यालय में अनुपस्थित रही है लेकिन संकुल प्राचार्य सुदा कुछ दिनों की वेतन काटने की कार्यवाही पूर्ण दिखाने में लगे हुए हैं

15 अगस्त के दिन सरपंच सचिव के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों एवं अभिवावको की उपस्थिति में शिकायत पर पंचनामे के माध्यम से कार्यवाही शुरू है रजिस्टर में भी मैडम की उपस्थिति बराबर दर्ज नही है

शिक्षिका विद्यालय में दिनांक 08.04.2023 से 15.08.2024 तक आई ही नहीं है ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षिका मैडम जॉइनिंग के बाद से दोबारा आई ही नहीं है अतिथि शिक्षक के भरोसे विद्यालय चलाई जा रही है शिक्षा व्यवस्था शून्य है बच्चो का जीवन अंधकार में है

शिक्षिका को तनख्वाह बराबर दी जा रही है कैसे ?

पंचनामे के माध्यम से सरपंच सचिव ने कार्यवाही की शुरुआत की है अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग, जनपद पंचायत चितरंगी सरपंच सचिव के पंचनामे की कार्यवाही पर कितना अमल करते है !


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button