सीधी

पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा ने किया जनरल परेड का निरीक्षण, उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिसकर्मी हुए पुरस्कृत

ar 728 ad
AR News Live

 

सीधी। पुलिस विभाग में अनुशासन की आधारशिला मानी जाने वाली परेड के तहत कल दिनांक 28 फरवरी 2025 को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में जनरल परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा ने परेड की सलामी ली और प्लाटून वार निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट की समीक्षा की।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

निरीक्षण के दौरान बेहतर टर्नआउट प्रदर्शित करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया, जबकि टर्नआउट में सुधार की आवश्यकता वाले कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। परेड के उपरांत प्लाटून कमांडरों ने स्वतंत्र रूप से परेड अभ्यास कराया, जिसका समापन प्रभावशाली मार्चपास्ट के साथ हुआ।

परेड का संचालन और महत्वपूर्ण उपस्थिति  

इस परेड का संचालन रक्षित निरीक्षक सीधी विरेंद्र कुमरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविंद श्रीवास्तव, एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक श्री वीरेंद्र कुमरे के साथ-साथ थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित 94 पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक ने लिया ओआर

जनरल परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा ने पुलिस लाइन में दरबार आयोजित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

(सीधी पुलिस की ओर से अनुशासन और टीम वर्क को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।)


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button