मध्य प्रदेश

बस में अचानक लगी आग चार केन्द्रों की सामग्री को नुकसान कर्मचारी …

ar 728 ad
AR News Live

मंगलवार को मध्यप्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव के दौरान बैतूल लोकसभा क्षेत्र के लिए 7 मई को हुए मतदान के बाद ईवीएम और मतदान कर्मियों को लेकर लौट रही बस में अचानक आग लग गई। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि जिले के छह मतदान केंद्रों से मतदान सामग्री और कर्मचरियो को लेकर यह बस बैतूल आ रही थी।

 

बतादें कि जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के बिसनूर और पौनी गौला गांवों के बीच यह हादसा हुआ। कलेक्टर ने बताया कि हादसे में सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि बस में कल 6 मतदान केदो की ईवीएम मशीन विपत मशीन वह अन्य सामग्री रखी हुई थी जिसमें से दो मतदान केंद्र की सामग्री पूरी तरह सुरक्षित है और चार मतदान केंद्रों की सामग्री में नुकसान हुआ है। कलेक्टर ने कहा कि घटना की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाएगी और वहां से जैसे निर्देश मिलेंगे उसका पालन किया जाएगा।

 

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक बैतूल घटनास्थल पर तत्काल ही पहुंच गए थे। आग लगने की घटना रात्रि करीब 11:00 बजे की है।बैतूल, मुलताई और आठनेर से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू किया गया। फायर फाइटर वाहनों के आने के इंतजार में आग भड़क गई तदुपरांत फायर फाइटर वाहनों से आग को बुझाया गया। ड्राइवर ने जलती बस से कूद कर जान बचाई।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button