सीधी

सीधी यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई: पटाखेदार साइलेंसर वाले वाहन चालकों पर त्वरित चालान

ar 728 ad
AR News Live

सीधी : शहर में पटाखेदार साइलेंसर वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए चालान और साइलेंसर जप्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यवाही की शुरुआत
आज शहर में पैदल भ्रमण के दौरान यातायात पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम के पीछे एक बुलेट मोटरसाइकिल को पकड़कर ₹1000 का चालान किया तथा पटाखेदार साइलेंसर जप्त किया।

इसके अलावा गश्त के दौरान एक अन्य बुलेट मोटरसाइकिल तेज आवाज करते हुए आती दिखाई दी। जांच में पाया गया कि चालक ने मूल साइलेंसर हटाकर गैर-कानूनी पटाखेदार साइलेंसर लगवाया है। यह मोटर व्हीकल एक्ट का स्पष्ट उल्लंघन था, जिस पर तत्काल चालान कर वाहन को जप्त किया गया।

ध्वनि प्रदूषण पर रोक
ऐसे साइलेंसर गोलियों जैसी तेज आवाज और गड़गड़ाहट पैदा करते हैं, जिससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और नागरिकों को परेशानी होती है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अब ऐसे चालकों की खैर नहीं। मौके पर ही साइलेंसर निकलवाकर चालान की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य नियम उल्लंघनों पर भी सख्ती
तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी ने निर्देश दिए हैं कि यातायात नियमों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए और उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाए।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button