सीधी

सीधी: पेट्रोल पंप संचालकों को कारण बताओ नोटिस

ar 728 ad
AR News Live

Sidhi Petrol Pump Notice: सीधी जिले में पेट्रोल और डीजल का स्टॉक उपलब्ध न होने के मामले में कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित पेट्रोल पंप संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

निरीक्षण में सामने आई लापरवाही

खाद्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 13 मार्च 2026 को किए गए निरीक्षण के दौरान संबंधित पेट्रोल पंप पर डीजल एवं पेट्रोल का स्टॉक नहीं पाया गया। इस कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रशासन ने इसे आपूर्ति व्यवस्था में गंभीर लापरवाही मानते हुए संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है।

नियमों का उल्लंघन माना गया

प्रशासन के अनुसार यह मामला मोटर स्पिरिट एवं उच्च वेग डीजल (प्रदाय एवं वितरण का विनियमन तथा अनाचार निवारण) आदेश, 2005 के प्रावधानों का उल्लंघन है।

इस आधार पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

7 दिन में देना होगा जवाब

कलेक्टर द्वारा प्रकाश सुखेजा एवं विजय सुखेजा (प्रोपराइटर, सुखेजा एंड ब्रदर्स) को निर्देशित किया गया है कि वे 7 दिनों के भीतर उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।

यदि तय समय में जवाब नहीं दिया गया, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button