सीधी

सीधी में सैनिक सम्मेलन आयोजित: भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याएं सुनी गईं, कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याण के उद्देश्य से सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिले के 40 भूतपूर्व सैनिक तथा 5 वीर नारियों एवं सैनिक विधवाओं ने भाग लिया। इस दौरान सैनिक कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा प्रतिभागियों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया गया।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन सिद्धार्थ श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त) ने कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों द्वारा उठाए गए मामलों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

सम्मेलन में केंद्रीय सैनिक बोर्ड एवं राज्य सैनिक बोर्ड, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित अनुदान योजनाओं, आर्थिक सहायता और अन्य कल्याणकारी सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न अनुदानों की राशि में वृद्धि की गई है, जिससे पात्र हितग्राहियों को अधिक लाभ मिलेगा।

अधिकारियों ने समग्र पोर्टल पर पंजीयन और ई-केवाईसी को अनिवार्य बताते हुए कहा कि मृत्यु अनुदान, छात्रवृत्ति सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए यह आवश्यक है। भूतपूर्व सैनिकों से अपने और परिवार के सदस्यों के अभिलेख, आधार, पैन सहित आवश्यक दस्तावेज अद्यतन कराने का भी आग्रह किया गया, ताकि भविष्य में पेंशन एवं अन्य लाभों में कोई बाधा न आए।

सम्मेलन के दौरान संचालनालय सैनिक कल्याण, मध्यप्रदेश द्वारा जारी नवीन निर्देशों और संशोधित अनुदान दरों की जानकारी भी साझा की गई। अधिकारियों ने बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक राशि संग्रहित करने पर सीधी एवं सिंगरौली जिले के जिलाध्यक्ष तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया है।

ग्रुप कैप्टन सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र सेनाओं के साहस और पराक्रम की सराहना करते हुए भूतपूर्व सैनिकों से सिविल डिफेंस एवं आपदा प्रबंधन में स्वयंसेवक के रूप में प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में सिग्नल रिकॉर्ड, एमबी एरिया जबलपुर से आई टीम ने भी पूर्व सैनिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने भविष्य में भी हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button