आईपीएलखेल

RCB vs MI Live Score: मुंबई ने RCB को दिया 172 रनों का लक्ष्य, तिलक वर्मा ने खेली 84 रनों की नाबाद पारी

IPL 2023 Live Cricket Score: आईपीएल 2023 का पांचवां मुकाबला बैंगलोर और मुंबई के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले से जुड़े लाइव अपडेट्स यहां पढ़ सकते हैं.

ar 728 ad
AR News Live

 

IPL 2023 Live Cricket Score RCB vs MI: आईपीएल 2023 का पांचवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. बैंगलोर में खेले जाने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीमें एक-दूसरे को टक्कर देती हुई नजर आएंगीं. मुंबई आईपीएल की चैंपियन टीम है. जबकि आरसीबी ने अभी तक एक बार भी खिताब नहीं जीता है. अगर पिचले सीजन की बात करें तो मुंबई पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी. जबकि आरसीबी ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था. अब एक बार फिर ये दोनों ही टीमें आमने-सामने होंगी.

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था. टीम ने प्लेऑफ तक का सफर किया था. आरसीबी पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर रही थी. उसने 14 मैच खेलते हुए 8 में जीत दर्ज की थी. जबकि 6 मुकाबलों में हार का सामना किया था. रोहित की कप्तानी वाली मुंबई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. मुंबई ने 14 मैचों में 4 मैच जीते थे. उसके पास 8 पॉइंट्स थे और वह सबसे निचले स्थान पर रही थी. इस बार उसके प्रदर्शन में बदलाव देखा जा सकता है. टीम ने नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया है.

 

प्लेइंग इलेवन –

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज

 

मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, जेसन बेहरेनडोर्फ


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button