सीधी

सीधी में 1.92 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, 1189 बूथों पर चलेगा विशेष अभियान

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले में आगामी 28 जून से शुरू होने वाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पांच वर्ष तक के 1 लाख 92 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर विकास मिश्रा की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की दो बूंद पहुंचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पंचायत एवं नगरीय निकाय विभागों को अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने और व्यापक जनजागरूकता चलाने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार खरे ने बताया कि जिले में 28 जून को पहले दिन 1,189 पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख आवागमन स्थलों पर 29 ट्रांजिट टीमों की तैनाती की जाएगी, ताकि यात्रा कर रहे बच्चों को भी खुराक दी जा सके।

उन्होंने बताया कि अभियान के दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी, जो पहले दिन बूथों तक नहीं पहुंच पाएंगे। इसके लिए विस्तृत माइक्रोप्लान तैयार कर सभी टीमों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी बूथों पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन, प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। साथ ही अभियान की लगातार निगरानी कर किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे 28 जून को अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। अधिकारियों ने कहा कि पोलियो उन्मूलन की उपलब्धि को बनाए रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बैठक में जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button