ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नेशनल बैंक के ए.टी.एम. में तोड़‌फोड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ar 728 ad
AR News Live

पंजाब नेशनल बैंक के ए.टी.एम. में तोड़‌फोड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
________________________

रीवा _____
रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती शिवाली चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में.. थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक जे.पी पटेल द्वारा पंजाब नेशनल बैंक शाखा प्रकाश चौराहा के ए.टी.एम. में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है, जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया गया है,
थाना प्रभारी ने बताया कि.. दिनांक 15/7/2024 को पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर ने थाना आकर इस आशय कि रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 14/7/2024 के दरम्यानी रात कोई अज्ञात बदमाश द्वारा चोरी की नियत से बैंक के नीचे लगे ए.टी.एम. बूथ में तोड- फोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया गया,
जिस सूचना के आधार पर थाना में अपराध कि धारा 303 (2)62,324 (2) बी.एन.एस. पंजीबध्द कर ए.टी.एम. बूथ से फुटेज प्राप्त कर आरोपी को चिन्हित किया गया, जिसके बाद लगातार आरोपी की पता साजी की गई, व मुखवीर से मिली सूचना के आधार पर दिनांक 21/9/2024 को आरोपी शंकर कोल /पिता शारदा कोल उम्र 23 वर्ष निवासी चौरा सतरहा टोला थाना बैकुण्ठपुर को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहा से आरोपी को जेल भेज दिया गया है,
आरोपी को गिरफ्तार करने में..थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पटेल, सहायक उपनिरीक्षक महेन्द्र त्रिपाठी, आर. उपेश पांडे, आर. अभिषेक सिंह, आर. रज्जन कुम्हार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button