ब्रेकिंग न्यूज़सीधी

तीसरे दिन प्रवासी विधायकों ने जिले की चारों विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं को दिया चुनाव में विजय श्री का मंत्र 

ar 728 ad
AR News Live

तीसरे दिन प्रवासी विधायकों ने जिले की चारों विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं को दिया चुनाव में विजय श्री का मंत्र

भाजपा जिला अध्यक्ष ने सरकार की गिनाई उपलब्धियां

कार्यकर्ता पार्टी की आत्मा — विधायक निषाद

 

बूथ के कार्यकर्ता की चुनाव में निर्णायक भूमिका — अरुण पाठक

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी । भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के योजना अनुसार जिले में आए चारों प्रवासी विधायकों चुरहट में कानपुर एमएलसी अरुण पाठक, धौहनी में बनारस कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सीधी में करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद और सिहावल विधानसभा में लखीमपुर खीरी विधायक योगेश वर्मा ने आज तीसरे दिन चारों विधानसभाओं के अलग-अलग मंडलों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुनाव में विजय श्री का मंत्र दिया।

सीधी विधानसभा के सेमरिया मंडल में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं विधायक पीयूष रंजन निषाद के मुख्य आतिथ्य में मंडल से लेकर बूथ स्तर पर विभिन्न प्रकार के सारे दिन कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसके कारण पूरे मंडल के आम जनों में पार्टी के प्रति और उत्साह का वातावरण बना है, वही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

मंडल के विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सैकड़ों योजनाओं का बखान किया वही प्रवासी विधायक पीयूष रंजन निषाद ने कहा कि बूथ का कार्यकर्ता पार्टी की आत्मा होता है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल होने के नाते कार्यकर्ताओं की अहमियत को समझती है। भाजपा में हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है, इसलिए हम हर कार्यकर्ता का अभिनंदन करने के लिए लालायित है।

वही चुरहट विधानसभा के पटपरा मंडल में प्रवासी विधायक अरुण पाठक पौधा रोपण कर विधानसभा की मंडलों की बैठकर धूम्मा ,मवई, डिहुली, पटपरा सहित दर्जनों शक्ति केदो की बैठक, संवाद और जनप्रतिनिधियों से मिले।

मंडल बैठक को संबोधित करते हुए कानपुर एमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि चुरहट विधानसभा में आज मेरे तीसरे दिन का प्रवास है। लगातार कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता है। यह उत्साह आगामी दिनों में संपन्न होने वाले विधानसभा चुनाव की विजय श्री का परिचायक है। चुरहट विधायक तिवारी की तारीफ करते हुए श्री पाठक ने कहा कि अंचल के विधायक की सक्रियता की विकास गाथा गा रही है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिले के प्रभारी कानपुर के जिला महामंत्री शिवराम सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इन्द्रशरण सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष बृजबिहारी लाल शर्मा, विधानसभा के प्रभारी जीतेन्द्र सिंह चौहान, सह प्रभारी राकेश मौर्य, सह प्रभारी संदीप द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य पूजा सिंह कुशराम, सरस्वती बहेलिया, विधानसभा संयोजक आदित्य सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री मुगलेश जायसवाल , संतोष पांडेय,सुरेश सिंह, राकेश रतन सिंह, अंजनी सिह , अमरकांत सिंह, राघवेंद्र पांडेय वहीं चुरहट विधानसभा में कानपुर के भाजपा जिला महामंत्री शिवराम सिह, कार्यक्रम के जिला प्रभारी अशोक पटेल, महेंद्र शुक्ला, वीरेंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष विनोद पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मझौली में डॉ यू के श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, अखिलेश पांडे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button