छत्तीसगढ़

प्रैक्टिकल परीक्षा के दिन टीचर ने छात्रा के साथ किया गंदा काम, अब पुलिस ने दबोचा

ar 728 ad
AR News Live

छत्तीसगढ। छत्तीसगढ़ के एक स्कूल में शिक्षक पर नाबालिग छात्रा ने रेप का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर अब आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.

 

जानकारी के अनुसार, मरवाही जिले में स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल पढ़ने वाली छात्रा के साथ उसी के स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक ने दुष्कर्म किया. मरवाही के ही बरहिया में रहने वाले जुगल किशोर दिनकर पर आरोप है कि वह लगातार नाबालिग का दैहिक शोषण कर रहा था.

 

छात्रा की रिपोर्ट पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ बीएनएस 64(1), 64(2) (F) 64(2)M, 351(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध हुआ है. साथ ही आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

 

प्रैक्टिकल परीक्षा के दिन टीचर ने की शर्मनाक हरकत

आरोपी शिक्षक जुगल किशोर दिनकर स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा पर बुरी नजर रखता था और उसको अपनी बातों में फंसा कर जनवरी माह में प्रायोगिक परीक्षा के दौरान दैहिक शोषण किया. इसके बाद लगातार वह दैहिक शोषण करता रहा. मामले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीएनएस की धाराओं के साथ 500 एक्ट में अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी शिक्षक जुगल किशोर दिनकर को गिरफ्तार कर लिया है.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button