सीधी

कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे- विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक

मुख्यमंत्री जनकल्याण अंतर्गत हटवा देवार्थ, हटवा खास, मुर्दाडीह मे कार्यक्रम आयोजित

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को समय सीमा में दिलाना है ,कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उक्त आशय के विचार श्री विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने ग्राम पंचायत हटवा देवार्थ, हटवा खास एवं मुर्दाडीह में आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में मुख्य अतिथि के तौर पर व्यक्त किए। प्रदेशव्यापी मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र सिहावल के ग्राम पंचायत हटवा देवार्थ में शुभारंभ हुआ। इसके बाद हटवा खास एवं मुर्दाडीह में शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत शुभारंभ किया गया तत्पश्चात कन्या पूजन किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्री पाठक ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के उद्देश्य, सम्मिलित 45 जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदाय की जाने वाली 63 सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आप लोग योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रतानुसार आवेदन करें आपका आवेदन पंजीकृत कर पोर्टल पर दर्ज होगा। शिविर में निराकरण योग्य आवेदनों का निराकरण यहीं पर कराकर आपको हितलाभ दिया जाएगा। शेष आवेदनों का निराकरण 26 जनवरी 2025 के पूर्व कराकर आपको योजना से लाभान्वित एवं सूचित किया जाएगा। आवेदन अस्वीकृत की दशा में भी अस्वीकृत के कारण से अवगत कराया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक ने उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों से अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार करने, सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए निर्देशित किया।

 

कर्यक्रम में उपस्थित एस पी मिश्रा एसडीएम ने कहा कि अपनी समस्याओं/आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन निर्धारित स्टाल में दें आपके आवेदन का पंजीयन पोर्टल पर होगा। आवेदन पर क्या कार्यवाही/निराकरण हुआ अवगत कराया जाएगा। शैलेश पाण्डेय सीईओ जनपद पंचायत ने मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व/अभियान अंतर्गत शामिल योजनाओं एवं प्रदाय की जाने वाली सेवाओं से अवगत कराया।

 

सविर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर रेनू रावत सरपंच हटवा देवार्थ, ममता पटेल सरपंच हटवाखास, मुन्नी देवी कोल सरपंच मुर्दाडीह, इंद्र सेन त्रिपाठी बीईओ, दिनेश तिवारी नायब तहसीलदार, त्र्यंबकेश द्विवेदी एसडीओ पी एच ई, अखिलेश त्रिपाठी बीएम एनआरएलएम, अनुसुइया वाजपेई सीडीपीओ, अतुल मिश्रा एसडीओ आरईएस, कामता तिवारी बीपीओ, उषागोपाल पटेल, डॉ विजय तिवारी, अधिकारी कर्मचारी, हितग्राही बंधु एवं बड़ी संख्या मे ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button