सीधी
रेत से लदे हाईवे ने बाइक सवार युवक को रौंदा, हुई मौत

रेत से लदे हाईवे ने बाइक सवार युवक को रौंदा, हुई मौत
सीधी। सीधी शहर के रामजानकी नगर में शादी का जश्र उस समय मातम में बदल गया, जब एक युवक को रेत से लदा हाइवा चालक ने कुचल दिया, जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई।
युवक का चेहरा पूरी तरह कुचल गया था, जिसे पुलिस द्वारा आनन-फानन में लाकर मचुरी केंद्र के अंदर रखवा दिया गया। मृतक के मोबाइल का लॉक खोलकर फोन लगाकर मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। मृतक का पीएम बुधवार को किया गया। घटना मंगलवार की रात करीब 10 बजे की है।




