सीधी

शिवराजपुर में नव वर्ष मिलन समारोह संपन्न

ar 728 ad
AR News Live

रिपोर्ट अरुण मिश्रा 

सीधी l नव वर्ष के उपलक्ष में आज शिवराजपुर (साड़ा) में नव वर्ष मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। चुरहट विधायक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह राहुल भैया ने सभी क्षेत्रवासियों,कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में भारत के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर राहुल भैया ने कहा आज भारत के संविधान की रक्षा करने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी संघर्ष कर रहे हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है की जो जहां है पोलिंग स्तर पर अपने आसपास सामाजिक न्याय की दिशा में काम करें। प्रत्येक पीड़ित, गरीब, दुखी परिवार के सुख-दुख में भागीदार बने। उन्हें न्याय दिलाए। उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करें।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र भदौरिया,भारत सिंह,डॉ महेंद्र तिवारी,वरिष्ठ अधिवक्ता सोमेश्वर सिंह, अखिलेश पांडे, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, विष्णु बहादुर सिंह,केडी सिंह सहित अन्य पदाधिकारी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में चुरहट विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं में पहुंचकर नववर्ष के उपलक्ष में राहुल भैया से भेंट की।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button