मध्य प्रदेश

नरेन्द्र सिंह तोमर ने भरा नामांकन मोहन , शिवराज और अजय सिंह राहुल रहे ….

ar 728 ad
AR News Live

पूर्व केंद्रीय मंत्री और नव निर्वाचित विधायक नरेंद्र सिंह तोमर निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने जाएंगे।आज उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व कांग्रेस के कद्दावर नेता अजय सिंह राहुल के सहित दोनो दलों के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ विधानसभा पहुंचकर नामांकन भरा ।

 

बतादें कि उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को मिलेगा या नहीं, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. दरअसल, 15वीं विधानसभा में अध्यक्ष के निर्वाचन के समय कांग्रेस और भाजपा के बीच मतभेद हो गए थे. तब बीजेपी ने अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार उतार दिया था. चुनाव में कांग्रेस के एनपी प्रजापति विजयी हुए थे, लेकिन इसके बाद उपाध्यक्ष का पद भी कांग्रेस ने विपक्ष को नहीं दिया. लांजी से विधायक रहीं हिना कांवरे को उपाध्यक्ष बनाया था ।

 

उल्लेखनीय है कि मार्च 2020 में जब सत्ता परिवर्तन हुआ तो कांग्रेस ने यह पद परंपरा के अनुसार विपक्ष को देने की बात उठाई थी, लेकिन सरकार ने कांग्रेस पर परंपरा को तोड़ने का आरोप लगाते हुए पद नहीं दिया था, बीजेपी ने स्वयं भी किसी को उपाध्यक्ष नियुक्त नहीं कर पाई थी. अब देखना यह है कि इस बार भी उपाध्यक्ष का पद बहुमत के आधार पर सत्तापक्ष अपने पास रखता है या फिर परंपरा का पालन करते हुए विपक्ष को देता है इसका बेसब्री से इंतजार है ।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button