मझौली पुलिस की गांजा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही,30 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…

सीधी। पुलिस अधीक्षक सीधी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी के कुशल निर्देशन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी रोशनी सिंह ठाकुर के
कुशल मार्गदर्शन व थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह बघेल के नेतृत्व मे मुखिवर की सूचना पर एक सफेद रंग की कार में दो ब्यक्तियों को अबैध रुप से मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़ पुलिस अभिरक्षा में रखा गया।
मझौली पुलिस से मिली जानकारी के अनुशार 23 नवम्बर को मुखबिर की सूचना पर ब्यौहारी से सीधी तरफ जा
रहे उक्त वाहन को चमराडोल बनास नदी हनुमान मन्दिर के पास ब्यौहारी रोड पर एक सफेद रंग की कार जो ब्यौहारी तरफ से आते दिखी जिसे हमराह की मदद से घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया जो वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते थाना की शासकीय बाहन टी. MP03A 3482 को ठोकर मारा जिससे शासकीय बाहन सामने से बाये तरफ हो गया जिसे बाद में घेराबंदी कर पकडा गया तथा कार चालक से नाम पता पूंछा गया जो अपना
नाम संतोष कुमार साकेत पिता दद्दी प्रसाद साकेत उम्र 31 वर्ष निवासी रामपुर थाना कोतवाली जिला सीधी (म.प्र) विरुद्ध एवं साथ बैठा दूसरे ब्यक्ति का नाम पता पूंछा गया जो अपना नाम अमरेश उर्फ़ रिंकू साकेत पिता
पुसई साकेत उम्र 42 वर्ष निवासी मडरिया वार्ड न. 21 थाना कोतवाली जिला सीधी (म.प्र.) का होना बताया एवं
कार क्र. MP53ZC 4129 की तलासी दिग्गी को खोलवा कर ली गई तो दिग्गी के अंदर आसमानी रंग की पोलीथीन के 46 नग छोटे बडे पैकेट मिले, जब उक्त पैकेट को खोलकर देखा गया तो मादक पदार्थ गांजा कुल 30 किलो ग्राम कीमत 3.60.000/- रुपये का होना पाया गया। उक्त बरामद सुदा अबैध मादक पदार्थ गांजा के संबंध में संदेही/ आरोिपयो से वैध कागजात की मांग की गई तो कोई कागजात पेश नही किया। जिससे आरोपी/
संदेहयों का यह कृत्य धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय पाये जाने से बरामद सुदा अबैध मादक पदार्थ गांजा को जप्ती पत्रक के विधवत जप्त किया गया एवं आरोपी अमरेश उर्फ़ रिन्कू
साकेत पिता पुसई साकेत उम्र 42 वर्ष एवं संतोष कुमार साकेत पिता दद्दी प्रसाद साकेत के विरुद्ध अपराध धारा 8/20(ख)
NDPS ACT के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर उक्त दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही मे सहायक उपनिरीक्षक कमलेश त्रिपाठी, अरुण सिंह, अमोल सिंह,प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह पटले, राजकुमार सिह,विजय सिंह, धीरेन्द्र सिंह बागरी, बृजेश पिनका,आर दीपनारायण सिंह,आर. तिलकराज सिंह व साइवर सेल से प्रदीप मिश्रा,शिव नामदेव व कृष्ण मुरारी द्विवेदी,विकाश सिंह,सचिन शुक्ल,आनन्द कुशवाहा, का अहम योगदान रहा।




