Ladli Behna 35th Installment: 1.25 करोड़ महिलाओं को ₹1500, जानें कब और कैसे मिलेगा पैसा

ladli behna 35th installment: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। कल यानी 12 अप्रैल को जारी की जाएगी, जिसमें करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में ₹1500-₹1500 ट्रांसफर किए जाएंगे।
1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस किस्त को जारी करेंगे। यह राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी।
इस बार सरकार ने योजना की राशि बढ़ाकर ₹1250 से ₹1500 कर दी है, जिससे महिलाओं को अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी।
ऐसे चेक करें Ladli Behna 35th Installment स्टेटस
अगर आपको जानना है कि पैसा आया या नहीं, तो ये स्टेप फॉलो करो:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “आवेदन व भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करें
- समग्र ID या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें
- OTP डालकर लॉगिन करें
- स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा
e-KYC जरूरी, नहीं तो पैसा अटक जाएगा
सरकार ने साफ कर दिया है कि e-KYC अनिवार्य है।
अगर आपने e-KYC नहीं कराया: पैसा नहीं मिलेगा
e-KYC के लिए:
- समग्र पोर्टल पर जाएं
- e-KYC ऑप्शन चुनें
- समग्र ID डालें
- OTP verify करें
- आधार से प्रक्रिया पूरी करें
कितनी राशि ट्रांसफर होगी
इस बार सरकार कुल करीब ₹1875 करोड़ (18 अरब 75 करोड़) की राशि ट्रांसफर करेगी।




