सीधी

गुमशुदा नाबालिक किशोरी को खड्डी पुलिस नें ढूंढ़कर कर किया परिजनों को सुपुर्द

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। सीधी पुलिस अधीक्षक डॉ रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव व एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रामपुर नैकिन के नेतृत्व में चौकी प्रभारी खड्डी सहायक उप निरी0 नीरज साकेत व टीम नें गुमशुदा नाबालिक किशोरी को ढूंढ़कर परिजनों को सौंप दिया है।

 

चौकी खड्डी अंतर्गत निवासी एक व्यक्ति नें चौकी खड्डी में दिनांक 25.01.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी नाबालिक लड़की घर से बिना बताये कहीं चली गई है। रिश्तेदरी नातेदारी में पता करने पर कही कोई जानकारी नहीं मिल रही है।फरियादी की रिपोर्ट पर चौकी खड्डी में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया एवं गुमशुदा किशोरी की पता तलाश की गई जो उस वक़्त नहीं मिली किन्तु पुलिस लगातार पता तलाश करती रही। हाल ही में जानकारी प्राप्त होने पर गुमशुदा को प्रयागराज उत्तर प्रदेश से दस्तयाब कर वापस चौकी खड्डी लाकर वैधानिक कार्रवाई उपरांत परिजनो के सुपुर्द किया गया है।

 

उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी सहायक उप निरी. नीरज साकेत, सउनि आर डी साकेत,आर. प्रकाश सिंह व रविंद्र सिंह तथा सायबर सेल से प्रधान आर. आनंद कुशवाहा व आर. प्रदीप मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button