मध्य प्रदेश

छात्रों को शराब पिलाने का वायरल वीडियो पर स्कूल पहुंची जांच टीम, ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ से की बात

ar 728 ad
AR News Live

कटनी। कटनी जिले के खिरहनी के शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल के प्राथमिक शिक्षक का छात्रों को शराब पिलाने का मामला थम नहीं रहा है. तहसीलदार नितिन पटेल और बीईओ सहित अन्य अधिकारी रविवार को जांच करने स्कूल पहुंचे, जहां लोगों के बयान लेकर जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी जाएगी.

 

वहीं, प्राथमिक शिक्षक लाल नवीन प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो मामला राजनीतिक साजिश है, जिसने यह वीडियो वायरल किया है वह हमारे परिवार का विरोधी है. हम स्कूल से उस दिन डेढ़ बजे घर गए थे, जहां पर खेल रहे बच्चों को स्प्राइट पीने के लिए दी थी. कुछ बच्चे खाली बोतल शराब की रखे थे, उसी में डालकर स्प्राइट पी रहे थे. शराब का सेवन वह नहीं करते हैं, प्रशासन चाहे तो उनका डीएनए करा ले.

 

प्रिंसिपल ने क्या कहा?

वहीं, स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका वैशाली ने बताया कि यहां पर किसी भी तरह का शराब का सेवन नहीं किया जाता है. छात्र समय पर स्कूल आते हैं, समय पर पढ़ाई करते हैं और समय पर चले जाते है. इस तरह का कोई कृत्य यहां पर नहीं किया गया है. वायरल वीडियो कहां का है, उनको जानकारी नहीं है.

 

क्या बोले गांव के लोग

गांव की रहने वाली सावित्री बाई सहित अन्य महिला ने बताया कि यहां पर बच्चे शराब का सेवन नहीं करते है और जो वीडियो बताया जा रहा है, यहां ऐसा कभी नहीं किया गया है. गांव के पूर्व पंच खुशीराम कोल ने बताया कि छात्र यहां स्कूल में पढ़ने आते हैं, यहां बच्चे शराब नहीं पीते.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button